Latest Posts

जेसीआई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोरबा,  जेसीआई कोरबा सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जोन-9 के पूर्व अध्यक्ष महेश राठी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथ आकाश सुंदरानी एवं राज अग्रवाल रहे। 2023 कार्यकारिणी वर्ष हेतु संस्था के सभी पदाधिकारियों को इंस्टालेशन ऑफिसर आकाश सुंदरानी द्वारा शपथ दिलाई गई और पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के द्वारा अगले अध्यक्ष के रूप में सन्नी मित्तल को शपथ दिलाई। वर्ष 2023 जेसीआई कोरबा लिजेंड के चेयरमेन सुरेश चावलानी एवं चेयर पर्सन पायल अग्रवाली को बनाया गया। साथ ही 11 नए सदस्यों को शपथ अधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पूर्व अध्यक्षों, जेसी साथियों, जेसीेरेट मेंबर्स, जेसीआई लिजेंड एवं शहर के गणमान्य नागरिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्ताशय की जानकारी सचिव हर्ष गुप्ता के द्वारा दी गई।

Latest Posts

Don't Miss