Latest Posts

अब सर्वमंगला मंदिर जाने से पहले आमसभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह


0दूसरी बाद बदला प्रोटोकॉल, सभा स्थल के पास इंदिरा स्टेडियम में उतरेगा हेलीकॉप्टर

कोरबा, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह का निर्धारित कार्यक्रम बदल दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी,शनिवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। उनके नए प्रोटोकॉल के मुताबिक अब उनका हेलीकॉप्टर रायपुर से उड़ान भरकर एसईसीएल या सीएसईबी के हेलीपैड पर नहीं बल्कि सीधे इंदिरा स्टेडियम के मैदान में दोपहर 2:37 बजे उतरेगा।
श्री शाह यहां से सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे और दोपहर 3:25 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे माँ सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए यहां से प्रस्थान करेंगे। 10 मिनट का समय माता के दरबार में पूजन-अर्चन में बिताएंगे। दोपहर 3:30 बजे श्री शाह मंदिर से रवाना होकर पंचवटी/ जश्न रिसोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4 से 4:30 बजे तक बैठक लेंगे। इसके पश्चात 4:40 बजे स्टेडियम पहुंचकर हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। पूर्व प्रोटोकाल में श्री शाह हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे माता के दर्शन करने जाने वाले थे, जहां से लौटकर सभा को संबोधित करते।

Latest Posts

Don't Miss