Latest Posts

ब्रह्मकुमारी संस्था में दीप प्रज्वलित कर नए साल का किया गया शुभारंभ, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Home कोरबा

कोरबा, नववर्ष का शुभारंभ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व सद्भावना भवन में मुख्य आतिथ्य के तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश भवनानी एवं संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी, सहप्रभारी ब्रह्माकुमारी बिन्दू दीदी मंचस्थ हुए।
मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने क्षेत्रो के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे द्वारा जो भी विकास कार्य हुए इसके लिए हमेशा बड़ी दीदी का आर्शीवाद मुझे मिलता रहा है। लोगो से अपने जीवन के अमुल्य समय निकालकर सेवा केंद्र में आकर राजयोग सीखने की अपील की साथ ही नए वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाए दी। महापौर राजकिशोर प्रसाद जी ने कहा कि हमारे पास जो भी वस्तुएँ है वो लोगो के काम आए यही सच्ची मानवता है। नए वर्ष की सबको ढेर सारी शुभकामनाए दी। साथ ही साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश भवनानी के जन्म दिन पर उनके द्वारा केक काटा गया, मुख मीठा कराया गया। बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।
उन्होने सबका शुक्रगुजार करते हुए नए साल की बधाईयाँ दी। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने सबको नये साल की बधाईयाँ एवं सब स्वस्थ रहे, मस्त रहे, श्रेष्ठ कार्य व्यवहार करते रहने की शुभकामनाये दी एवं बिन्दु दीदी ने कहा कि हम सभी इस नये वर्ष में पुरुषार्थ करते हुए आगे बढ़ते रहे ऐसी हमारी शुभकामनायें है। इस अवसर पर संस्था प्रभारी रूक्मणी दीदी ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

Latest Posts

Don't Miss