Saturday, June 21, 2025

Latest Posts

नए साल के पहले दिन देवी मंदिरों में देर शाम तक दर्शन को लेकर लोगों का लगा तांता

कोरबा। थर्टी फस्र्ट की नाइट रात 12 बजते ही नए साल के आगमन को लेकर जमकर आतिशबाजी हुई। इसके पहले युवाओं के बीच पार्टियों का दौर भी चला। इधर रविवार को नए साल के पहले दिन सवेरा होते ही जिले के सर्वमंगला समेत अन्य देवी मंदिरों में दर्शन को लेकर लोगों का तांता लगा। कई मंदिरों में लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग नजर आए।

देवी मंदिरों में लोगों ने मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान नए साल उनके लिए शुभ हो यह मंगलकामना भी की। पिकनिक स्थलों में भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रौनक रही। पर्यटन केन्द्र सतरेंगा, बुका समेत अन्य पर्यटन स्थलों में भी लोगों की भीड़ रही। परिवार समेत यहां पहुंचकर लोगों ने वनभोज का आनंद लिया। नए साल का पहले दिन रविवार होने से छुट्टी का दिन होने से भी नववर्ष के आगमन के उत्साह को दोगुना कर दिया। सिनेमाघरों में भी भीड़ रही।

Latest Posts

Don't Miss