Latest Posts

वर्ष के पहले दिन खून से लाल हुआ सड़क ,ग्रामीण की मौत, कार चालक ने दिया दुर्घटना को अंजाम, रामपुर चौकी क्षेत्र का मामला

कोरबा रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी के समीप दोपहर को एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया. मृतक फूल सिंह कवर के विषय में पता चला है कि वह भालू सटका गांव का निवासी था. वह किसी काम से शहर आया था. मृतक के भाई पदम कुमार ने बताया कि फूल सिंह शहर क्यों आया था इसकी जानकारी उसे नही है.
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सफेद रंग की कार ने बाइक सवार फूल सिंह कवर को अपनी चपेट में ले लिया. कार चालक को लोग पकड़ पाते इससे पहले ही वह घटनास्थल से अदृश्य हो गया बहरहाल रामपुर चौकी पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार की पता साजी में जुट गई है

Latest Posts

Don't Miss