Latest Posts

नए साल का जश्न, दर्शनीय-पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़

महासमुंद। नए साल के स्वागत और पुराने वर्ष की विदाई को लेकर जिले सहित आसपास के दर्शनीय और पर्यटन स्थलों में इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। शीतकालीन अवकाश के चलते यहां आने वालों की संख्या और बढ़ती जा रही है।
जिले के पर्यटन स्थलों में सर्वाधिक भीड़ कोडार, सिरपुर में देखने को मिल रही है जबकि दर्शनीय स्थलों में खल्लारी और घुंचापाली चंडी मंदिर में भी बड़ी संख्या में पर्यटक दर्शन के लिए पहुंच रहे हंै। खल्लारी मंदिर के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर ने बताया कि प्रतिदिन 5-7 सौ लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह घुंचापाली चंडी मंदिर के श्री जैन ने बताया कि मंदिर में आमतौर पर भीड़ हमेशा रहती है लेकिन पिछले पखवाड़ेभर से भीड़ बढ़ गई है। इसके अलावा जतमई-घटारानी और राजिम में भी सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ से यहां के व्यापारियों का भी कारोबार इन दिनों खूब चल रहा है। सैलानी इसके अलावा जिले की सीमा से लगे ओडि़शा प्रांत स्थित नृसिंहनाथ और पतोरा सहित अन्य पर्यटन स्थल भी पहुंच रहे हैं।
वाहनों की बढ़ी मांग
इधर, पर्यटन व दर्शनीय स्थल भ्रमण के लिए सैलानी वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं जिससे वाहनों की मांग बढ़ गई है। संचालकों ने बताया कि जिले के अलावा धमतरी, गरियाबंद, ओडि़शा, कवर्धा, बिलासपुर सहित अन्य दर्शनीय और पर्यटन स्थलों के लिए लगातार बुकिंग मिल रही है।

Latest Posts

Don't Miss