Latest Posts

कोविड के नए वेरियंट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील

महासमुंद। दुनिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने फिर एक बार चिंता बढ़ा दी है। चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राज़ील देशों में कोविड केस बढऩे शुरू हो गए हैं। जिनमें चीन में कोविड-19 के नए वेरियंट ओमिक्रन के बीएफ़-7 अत्यधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कोविड के नए वेरियंट से तेजी से संक्रमण फैलने का ख़तरा है। विदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर बंजारे ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि वे सतर्कता बरतें। कोविड के मिलते जुलते लक्षण सर्दी, खांसी, बुख़ार, छींक, सांस लेने में तकलीफ़ सरदर्द होने पर जांच अवश्य कराएं। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनें, साबुन या सैनिटाइजऱ से नियमित रूप से हाथ धोना शामिल करें। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, स्थिति चिंताजनक नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। रोकथाम इलाज से बेहतर है। सरकार देश में बढ़ते कोविड मामलों पर नजर रख रही है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी उपायों को सूचीबद्ध कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss