Sunday, June 29, 2025

Latest Posts

मनरेगा कर्मचारियों को दो माह का भुगतान अप्राप्त

महासमुंद। मनरेगा कर्मचारी इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले तीन महीने हड़ताल अवधि का व वर्तमान में दो महीने का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी फिर पुरानी मांगों व हड़ताल अवधि व कार्य अवधि के वेतन की मांग लेकर हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के संभागों में मांगों को लेकर संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। बता दें कि यदि ये कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे तो मनरेगा का काम प्रभावित हो सकता है। पूर्व में तीन महीने तक चले आंदोलन से मनरेगा का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया था, वहीं मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा था। मनरेगा अधिकारी व कर्मचारी के बताए अनुसार जिले में कुल 533 कर्मचारी मनरेगा में पदस्थ हैं। राज्य के सभी कर्मचारियों का ग्रेड पे निर्धारित किया है, लेकिन मनरेगा के अधिकारी व कर्मचारियों का नहीं है। वे ग्रेड पे निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। 1 अप्रैल से 15 जून 2022 तक मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर थे, उसका रुका वेतन दें। वहीं पिछले दो महीने के कार्य दिवस का भी वेतन अप्राप्त है उसे भी दिया जाए।

Latest Posts

Don't Miss