महासमुंद। एकलव्य आदर्श स्कूल भोरिंग में एक दिवसीय उपचारात्मक एवं कलात्मक शिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य विशेषज्ञ के रूप में शैलेन्द्र नायक व्याख्याता (अंग्रेजी) शाउमावि केना सरायपाली को आमंत्रित किया गया था। बच्चों को उपचारात्मक एवं कलात्मक शिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी को सरल तरीके से सीखना, पढऩा व लिखना के साथ कर्सिव राइटिंग, कैलीग्राफी विधि से अध्यापन, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाना जिसमें पेपर क्राफ्ट के अंतर्गत एक ही पेपर से बिना कटिंग किए विभिन्न प्रकार के खिलौने, पढ़ाई के लिए विभिन्न सह शैक्षिक सामग्री जिससे अधिगम सरल हो जाता है। ओरिगेमी के बारे में भी बताया गया, जिससे विभिन्न उपयोगी वस्तु बनाने बच्चों को सिखाया गया।
आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य व्हीके असगर ने किया। उक्त शिक्षण में शुभम पांडेय, जयप्रकाश कोशले, पिंकी साहू, देवव्रत देवांगन, इंदुरानी साहू, नंदनी साहू, अनिल कुमार साहू, प्रभा वर्मा, मुकेश वर्मा, संध्या साव, आकांक्षा जायसवाल, पंकज पटेल, भावना पटेल, नेहरू बन गोस्वामी, देवंती दास, रंजना वर्मा, कमल किशोर आवड़े, रत्नप्रकाश साय, भावना पटेल, छात्रावास अधीक्षक नीलेश खांडे, चित्ररेखा खांडे, हरिश बांधे, माधुरी ध्रुवंशी, पूजा नेताम, स्टॉफ से नयना साहू, लोकेश कुमार साहू, हरीश कैवर्त एवं तोषण नन्दे उपस्थित रहे।