Sunday, June 29, 2025

Latest Posts

संपर्क, समीक्षा और समाधान के लिए हर द्वार पहुंचेगी नगर सरकार

26 से होगी शुरुआत, नपाध्यक्ष और पार्षदों की बैठक में लिया निर्णय

महासमुंद। नगर सरकार की ‘तुहंर द्वार यात्रा” शुरू होने जा रही है। संपर्क, समीक्षा और समाधान की तर्ज पर इस यात्रा में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पार्षद आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधा मुहैया कराने और वार्डों की समस्या का निराकरण करने उनसे रू-ब-रू होंगे। वार्डों में चौपाल लगाया जाएगा और समस्या का मौके पर ही निदान किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर नपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक संपन्न हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में मंगलवार को सभापति और पार्षदों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नपाध्यक्ष महिलांग ने बताया कि, संपर्क, समीक्षा और समाधान की तर्ज पर नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नपाध्यक्ष सहित पार्षदों और नगर पालिका के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहेंगे। किसी एक स्थान पर चौपाल लगाया जाएगा। जहां नपाध्यक्ष और पार्षद आम लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे और मौके पर ही उसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में यह यात्रा निकाली जाएगी। पहले चरण में 26 दिसंबर 2022 की सुबह 10 बजे वार्ड 2 और 3 से इसकी शुरुआत होगी। जो अपराह्न एक बजे समाप्त होगी। इसी तरह दूसरे दिन 27 दिसंबर को वार्ड 10, 14 तीसरे दिन वार्ड 5, 7 चौथे दिन वार्ड 6, 8 और पांचवें दिन वार्ड नंबर 9 तथा 10 का भ्रमण करेंगे। जो पांच दिनों में 12 वार्डों में यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि, इस बीच एक सप्ताह गैप में भ्रमण के दौरान मिले आवेदनों की समीक्षा और निराकरण किया जाएगा। फिर दूसरे और तीसरे चरण में नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा चलाई जाएगी। उक्त बैठक में सभापति व उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, पवन पटेल, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, हफीज़ कुरैशी, अमन चंद्राकर, मीना वर्मा, शोभना यादव, हेमलता यादव, राजेन्द्र चंद्राकर, जगतराम महानंद, मुन्ना देवार, राहुल चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला सहित पालिका कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Latest Posts

Don't Miss