0 आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल बरामद,8 मोबाइल सहित नगदी 2000 की हुई थी चोरी
कोरबा, जिले अंतर्गत चौकी रजगामार 3 अप्रैल 2022 को प्रार्थी वाजेंद्र कुमार सोनी,संचालक जय अंबे मोबाइल कोरकोमा के द्वारा चौकी रजगामार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की गत रात्रि किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके दुकान का ताला तोड़कर 8 नग मोबाइल नगद 2000 रुपया कुल कीमती करीबन 50000 रुपया चोरी कर ले गया है l वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चौकी राजगामार में धारा 457,380 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वही विवेचना के दौरान चोरी हुए मोबाइल का IMEI डिटेल साइबर सेल कोरबा से प्राप्त किया गया,जिसमें मोबाइल धारकों का डिटेल ग्राम बहरा पारा थाना कटघोरा अंतर्गत होना पाया गया। चौकी प्रभारी रजगामार उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए प्रधान आरक्षक शिव सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अज्ञात चोरों के संबंध में पतासाजी के लिए भेजी गई, विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी अर्जुन गिरी गोस्वामी निवासी दमदम,चौकी कोटमी तथा मंगल गिरी गोस्वामी निवासी बहरापारा ( तानाखार),थाना कटघोरा के द्वारा घटना दिनांक को मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। वही दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किए उनके निशानदेही पर चोरी हुए चार मोबाइल को बरामद किया गया है चार अन्य मोबाइल को अपने रिश्तेदारों को देना आरोपी अर्जुन गिरी गोस्वामी पिता बृजलाल गिरी गोस्वामी उम्र 32 वर्ष निवासी गोढ़ा केसला ( दमदम ) चौकी कोटमी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
दूसरा आरोपी मंगल गिरी गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष निवासी बहरा पारा, तानाखार थाना कटघोरा जिला कोरबा छत्तीसगढ़। वही उल्लेखनीय है कि आरोपी अर्जुन गिरी आदतन चोर हैं उसके द्वारा अपने क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है,वही दोनों आरोपियों को आज 12 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



