Latest Posts

पाली थाना से स्थानांतरण पर प्रधान आरक्षक दी गई भावभीनी विदाई


कोरबा ,जिले के पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज के पाली से कटघोरा थाना अंतर्गत जडगा चौकी स्थानांतरण होने पर पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज 9.9.1986 के भर्ती के बाद बिलासपुर, कोरबा होते हुए लगभग 38 वर्ष तक सेवा दिए हैं। इस दौरान पाली थाना में 2 वर्ष सेवा देने के उपरांत उनका स्थानांतरण जड़गा चौकी हुआ। इनके  विदाई पर पाली थाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा श्रीफल, शाल, पुष्प-गुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
      इस विदाई समारोह में पाली थाना एसआई महेंद्र पांडे, एएसआई विमलेश भगत, प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत, हिरावन श्ररोते, रामू कुर्मी, हेमन्त कंवर, लीलाधार कुंवर, आरक्षक बिजेश कंवर, सुशांत टोप्पो, तेजप्रकाश अजय, शैलेंद्र तंवर, नरेन्द्र नागेश, पुष्पेद साहू, जसपाल श्याम, डेविड निराला, विवेक तिर्की, गीतेश देवांगन, संजय कुमार डिक्सेना, कृष्ण कुमार सावित्री कंवर आदि पाली थाना स्टाफ मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss