Latest Posts

पाली में श्रीमद् भागवत कथा 25 से    

कोरबा, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का मादन मोहल्ला पाली में 25 नवबर से 2 दिसंबर तक आयोजन किया गया है। जायसवाल परिवार के द्वारा आयोजित उक्त कथा में व्यास पीठ पर हेमलता शर्मा विराजमान रहेंगी। बाल व्यास पं. नरेंद्र शर्मा भी कथा सहायक होंगे। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा-शोभायात्रा के साथ 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से जायसवाल निवास सैला रोड मादन मोहल्ले मे होगी। आयोजक श्रीमती कमला-कौशल जायसवाल, श्रीमती मनोरमा-कैलाश जायसवाल, श्रीमती संजू-अजय जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पाली ने कथा का लाभ लेने श्रद्धालुओं से अपील की है।

Latest Posts

Don't Miss