कोरबा आज सुबह उस समय बुधवारी टीपी नगर मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई जब बायपास मार्ग में कार क्रमांक सीजी 12 ए एल 0907 अचानक सड़क के बीचो-बीच खराब हो गया बीच सड़क पर कार खड़े होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई कोरबा प्रेस क्लब तक वाहनों की कतार लगी रही यातायत पुलिस को जानकारी होने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे इस वजह से इस मार्ग में घंटों यातायात बाधित रही एक ओर यातायात पुलिस द्वारा 2 पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है तो दूसरी ओर शहर के बीचो बीच यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है इधर यातायात पुलिस चालान काटने में मस्त है तो दूसरी ओर शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है



