Latest Posts

करंट लगने से चालक की मौत

काेरबा, बरबसपुर में विवेक कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी के यार्ड में डंपर का डाला हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में डंपर में करंट फैलने से चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को 8 बजे तब हुआ जब चालक अकलतरा से डंपर में गिट्टी लेकर पहुंचा और गिट्टी अनलोड कर रहा था। यार्ड के अंदर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। उसे ही डंपर का डाला टकराया। मृतक चालक 27 वर्षीय फैज अहमद मूलत: यूपी के सोनभद्र जिले का था। घटना की सूचना के बाद उनका पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। दूसरी ओर यूपी से मृतक के परिजन भी पहुंच गए। वे रात में शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे जिससे सुबह तक शव लेकर अपने गांव पहुंच सके। पोस्टमार्टम के लिए नया नियम रात के अंधेरे में भी पीएम करने का है बावजूद मर्चुरी में डॉक्टर आकर लौट गए। उन्होंने सुबह आने की बात कहकर पोस्टमार्टम नहीं किया। जिस कारण परिजनों को रातभर इंतजार करना पड़ा।

Latest Posts

Don't Miss