Latest Posts

सड़क हादसे में दो घायल ,उपचार जारी

कोरबा, कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना तानाखार पेट्रोल पंप के समीप हुई। कार झारखंड पासिंग की है जो कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। वही बाइक सवार बरपाली निवासी दिनेश व गजेंद्र बांगो से तानाखार की ओर लौट रहे थे। घटना में वे दोनों मोटरसाइकिल समेत फेंका गए। मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वे दोनों घायल हो गए उन्हें स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया गया है।

Latest Posts

Don't Miss