Latest Posts

गुरुद्वारों में बिखरा गुरु का प्रकाश, शबद कीर्तन, अटूट लंगर भी

कोरबा,गुरु नानक देव की जयंती पर्व मंगलवार को प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु दरबार में मत्था टेका। टीपी नगर गुरुद्वारा शबद कीर्तन से गुंजायमान रहा। गुरुद्वारा परिसर आयोजित अटूट लंगर में साध संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रकाश पर्व के अवसर सिख समुदाय के लोगों में उत्साह देखा गया। जिले भर के तमाम गुरुद्वारों में अरदास के लिए लोग पहुंचते रहे। मुख्य आयोजन टीपी नगर गुरुद्वारा में किया गया था। यहां सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य धर्म संप्रदाय के लोगों ने भी गुरु दरबार में मत्था टेका। सुबह से ही गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया था। इस दौरान गुरुमंत्र की पाठ की गई। सुबह से ही सिख समुदाय के लोग परिवार सहित गुरुजी के चरणों में मत्था टेकने के लिए पहुंचते रहे। शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य सभी धर्मावलंबी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संप्रदायिक सद्भाव के इस पर्व ने गुरु नानक देव के संदेशों को सार्थक किया। साध संगत के साथ हुए इस आयोजन को लेकर लोगों में प्रसन्नता देखी गई।
0 कटघोरा, दीपका, बाल्को में भी रही भीड़
गुरुपूजा के रूप में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उपनगरीय क्षेत्रों के गुरुद्वारों में भी सिख श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। कटघोरा, दीपका, बाल्को के गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Latest Posts

Don't Miss