Latest Posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कोरबा प्रवास पर,ली पत्रकार वार्ता,श्री साहू ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया

कोरबा, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे,वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री साव ने प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि 15 वर्ष भाजपा की सरकार ने जो विकास यात्रा शुरू की थी वह अब रुक सी गई है, प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है और इस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है,वही कांग्रेस के 4 साल में विकास कार्य ठप हो गई है,और चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है,जबकि प्रदेश में माफिया राज का गढ़ बन गया है, वहीं उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में किसानों को भी ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया है,छत्तीसगढ़ को जिस ओर लेकर जा रहा है उसे हम चिंतित हैं। वही संपूर्ण प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से नाखुश है और 2023 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी, हमारे कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं जनता में भी इस सरकार को लेकर भारी नाराजगी व्याप्त है श्री साव ने कहा कि जनता इस सरकार से नाराज है और उसे भी चुनाव का इंतजार है 2023 में हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे और 90 सीट में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,नवीन पटेल, जोगेश लांबा,हितनंद अग्रवाल,संतोष देवांगन,मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जब रेल व अन्य समस्या को लेकर पत्रकारों ने किए तीखे सवाल

पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से अनेक विषयों को लेकर तीखे सवाल किए पत्रकारों ने उनसे कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार है तो फिर आपके जिला अध्यक्ष के द्वारा कितने शिकायत किए गए हैं, जबकि उनके जगह में नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष शिकायत करने पहुंचते हैं इस सवाल के जवाब अरुण साव ने नहीं दे पाए। वही छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़िया वाद की ओर लेकर जाने से आप चिंतित क्यों हैं इस सवाल पर जवाब देने के बजाय गोलमोल घुमाते रहे। वही केंद्र में आप की सरकार है और कोरबा रेल सुविधा के नाम पर टापू बन गया है कोरबा वासियों को इसकी वजह से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है पत्रकारों ने कहा कि माल गाड़ियों के माध्यम से कोयला परिवहन में रिकॉर्ड बन रहा है लेकिन यात्री सुविधा शून्य है इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोविड के कारण परिस्थितियां कुछ विषम जरूर हुई है लेकिन आने वाले समय में इसका निदान कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि उन्हें भी आम जनता की परेशानियों के कारण तकलीफ होती है।

Latest Posts

Don't Miss