Latest Posts

ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार सजा

0दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ी
0बाजार में चहल पहल से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौटी

कोरबा ,अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। गर्म कपड़ों की जरूरत लोगों को महसूस हो रही है। बाजार में इसका असर भी दिख रहा है। बाजार में गर्म कपड़े, गीजर व हीटर का बाजार गर्म है। बढ़ रही ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े खरीदने के लिए विवश कर दिया है। बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है। कंबल, शॉल, स्वेटर, की बिक्री में इजाफा हुआ है। इससे दुकानदारों के चेहरों की रौनक लौट आई है, साथ ही इस बीच ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में सेल बोर्ड भी लगा रखा है।


शहर में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री में उछाल है। ऐसे में गर्म कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। सर्दी कम होने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की खरीदारी पर कोई ध्यान नहीं था। लेकिन, वर्तमान में बढ़ रही ठंड ने गर्म कपड़े खरीदने पर सभी को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, मफलर, टोपी व इनर के साथ-साथ घर के लिए भी कंबल रजाई की खरीद लोग कर रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss