Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

विधायक ने पुजा अर्चना कर शुरू की धान खरीदी

अभनपुर। 1 नवंबर के दिन धान खरीदी का शुभारंभ हुआ।इसी कड़ी में अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू धान खरीदी का आगाज़ करने अभनपुर मंडी पहुंचे। विधायक धनेंद्र साहू ने सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।जिसके बाद मंच के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि इस साल भी हर वर्ष की तरह किसानों के फसल का सही दाम कांग्रेस सरकार देने जा रही है।इस दौरान विधायक श्री साहू ने भाजपा की केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि भाजपा खुद तो समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का वादा करती है लेकिन वक्त आने पर पीछे हट जाती है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे मुनाफे को रोकने कई प्रयास किए यहां तक कि केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य से ज़्यादा में धान खरीदने पर केंद्र की खरीदी पर रोक लगा दी,परंतु हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को 9000 रुपए प्रति एकड़ देकर 2500 रुपए में धान खरीदी का अपना वादा पूरा किया।भाजपा पर बारदाना के उपलब्धता को लेकर निशाना साधते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी बार दाना के लिए केंद्र सरकार ने किसानों से पल्ला झाड़ लिया लेकिन कांग्रेस सरकार ने अधिकतम 25 रुपए में भी पुराना बोरा खरीद कर बारदाना की आपूर्ति की। अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने बताया कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अब तक डेढ़ लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाला गया है जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि आई है।
कार्यक्रम में विधायक धनेंद्र साहू के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम सोनवानी, वृहत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अभनपुर पं क्र 501 के अध्यक्ष सुनील कौशल,पार्षद बलविंदर गांधी,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हेमलाल धीवर,कचरू भट्टर,रानू राठी,राकेश बघेल,मुरारी दास वैष्णव,राधाकृष्ण टंडन,नीलकमल गिलहरे,हरीश तारवानी,सुनील तिवारी,लोकेश साहू,मंडी उपाध्यक्ष सेवक पटेल , मंडी सदस्य मनमोहन कुर्रे, लोकेश साहू , दिनेश साहू भुनेश्वरी सिन्हा , मंडी कर्मचारी सतीश शर्मा, मंडी सचिव जयंत धर दिवान,सुमीत तंबोली सहित कार्यकर्ता एवं अधिकारी

Latest Posts

Don't Miss