Thursday, June 19, 2025

Latest Posts

नगर के तालाबों में गंदगी की भरमार, छठ पूजा की कोई तैयारी नहीं

सक्ती। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इधर सक्ती नगर के प्रमुख तालाबों में पर्व को लेकर कोई तैयारी नहीं की गयी है। ऐसे में नगरवासियों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सक्ती नगर के सभी तालाबों में गंदगी की भरमार है। तालाबों की लंबे समय से सफाई न होने से पानी में गंदगी है। एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सक्ती नगर में सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी हो रही है।   नगर के तालाबों के आसपास घास फूस उग गए हैं, जिसमें जहरीले सांप व कीड़े मकोड़ों ने आशियाना बना लिया है। तालाब के आसपास भी पानी व कचरों का ढेर लगा है। ऐसे में छठ पूजा जो कि तालाब घाट में संपन्न होता है कैसे मनाया जायेगा यह सोचने वाली बात है। विदित हो कि दीपावली के बाद छठ पूजा महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुआ। छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है जिसे महिलाओं के साथ ही पुरुष भी रखते हैं। कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रत का पारण यानि समापन किया जाता है। सक्ती नगर में छठ पूजा की तैयारियां नहीं दिख रही है। भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए तालाब व नदी के जल में खड़े होना पड़ता है

Latest Posts

Don't Miss