Latest Posts

पहाड़ के ऊपर लाखों का दांव लगाते 15 जुआडी पकड़ाये, 20 वाहन जप्त

कोरबा, जिले के पाली थाना क्षेत्र के जंगल में लाखों का जुआ पकड़ाने की खबर से खलबली मची हुई है। वही चैतुरगढ़-जेमरा के जंगल में फड़ सजा कर जुआ खेलाए जाने की सूचना प्रभारी जिला पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण को मिली थी। एसपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने एसआई कृष्णा साहू के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी। यहां चैतुरगढ़-जेमरा पहाड़ के ऊपर जुआ खेला जा रहा था जहां पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। वही सूचनाओं के मुताबिक पुलिस के हाथ 15 जुआरी और लगभग 20 दुपहिया और चार पहिया वाहन हाथ लगे हैं। जिसे ट्रैक्टरों में भर कर दो पहिया वाहनों को पाली थाना लाया गया है,वहीं चार से पांच कार भी मौके से जप्त की गई है। जुआ के फड़ से जप्त की गई रकम लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है लेकिन पाली में 3 लाख 10 से ज्यादा का का जुआ पकड़ने का हल्ला देर शाम से मचा हुआ है। वही पहाड़ से जुआड़ियों के साथ-साथ अन्य सामानों को उतारने का सिलसिला जारी रहा। बताया जा यह भी रहा है कि स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा जुआ का फड़ संचालित कराया जा रहा था,सूत्रों की माने तो कुछ नामचीन लोगों सहित आसपास के क्षेत्र के युवा भी पकड़ में आए हैं। वही जुआ की कार्रवाई की पूरी तस्वीर सोमवार को साफ होगी। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि चैतुरगढ़-जेमरा के जंगल में फड़ काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था जिसमें न सिर्फ पाली बल्कि आसपास के क्षेत्र और पड़ोसी जिले से भी लोग जुआ खेलने पहुंचते रहे हैं। वही स्थानीय पुलिस और उसके मुखबिर को इसकी भनक नहीं लगना अनेक संदेहों को जन्म देता है। वही सूत्रों की माने तो इस जुआ को कुछ बड़े नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त था,वही तेजतर्रार आईपीएस उदय किरण ने इस तरह की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर विशेष टीम के माध्यम से कराया है जिसे लेकर क्षेत्र में खलबली मची हुई है

Latest Posts

Don't Miss