ज्ञानोदय कॉलेज ऑफ एजुकेशन जांजगीर ने नृत्य
मे प्रथम एवम निबंध मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जांजगीर चांपा ,शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुल उत्सव 2022 के अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा के समस्त महाविद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं अग्रणी महाविद्यालय शा. टी.सी.एल.कॉलेज जांजगीर में आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न विधाओं नृत्य, भाषण, चित्रकला एवम निबंध मे जांजगीर -चांपा जिले के सभी महाविद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा पूरे जिले में ज्ञानोदय कॉलेज ऑफ एजुकेशन जांजगीर की छात्राओं ने बाजी मारी। नृत्य प्रतियोगिता मे महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त की एवम महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। नृत्य में बीएड द्वितीय वर्ष से मुस्कान सूर्यवंशी, गीता पटेल, शिवानी चौबे, ओम कुमारी चंद्रा, प्रियंका साहू, गीतिका चौहान, फरिश्ता राठिया, धन कुमारी एवन बीएड प्रथम वर्ष से भावना पटेल, माधुरी केवट, सोनल सिदार, अर्चना गढ़ेवाल, किरण जायसवाल, मेघा साहू , ममता पटेल , पिंकी पटेल ने भाग लिया एवम प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र तेजस्वी कैवर्त्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । नृत्य निर्देशन प्राध्यापिका श्रीमती चंचला मिश्रा तथा श्रीमती पूजा गुप्ता द्वारा किया गया।
संस्था प्रमुख डॉ सुरेश यादव सहित प्राध्यापक गण डॉ. हेमा तिवारी ,श्रीमती चंचला मिश्रा ,अमित उपाध्याय,पूजा गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया।



