Latest Posts

कुएं में डूबने से मासूम की मौत, खेलने के दौरान हुई घटना


कोरबा, राताखार में कुएं में डूबने से एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चा खेलने के दौरान कुएं के पास पहुंच गया और हादसे की भेंट चढ़ गया. कुछ देर के बाद खोजबीन की गई और उसका शव कुएं से निकाला गया कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार निवासी लक्षमण सिदार रोजी मजदूरी कर अपने पत्नी और तीन बच्चों का भरण पोषण करता है. शनिवार की सुबह वह काम पर गया और उसकी पत्नी घर के काम में लगी हुई थी. दो बच्चे बस्ती की ओर खेलने गए थे. सबसे छोटा ढाई साल का कान्हा घर के आंगन में बॉल से खेल रहा था. उसकी मां जब ढूंढते हुए घर के बाहर आई तो बच्चा नहीं दिखा और दौड़ते हुए कुएं की तरफ जाकर देखी तो बॉल तैर रहा था मां की चीख पुकार सुनकर बस्ती वाले आए और कुएं में खोजबीन की और शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.

Latest Posts

Don't Miss