Latest Posts

हवन-पूजन व कन्याभोज के साथ नवरात्र व्रत का समापन

कोरबा ,शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का धूम शहर सहित उप नगरीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा हैं रानी गेट दुर्गा मंदिर में अष्टमी के दिन महागौरी देवी और अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवरात्र का अष्टमी और आखिरी दिन होने से रानी गेट दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा।

अष्टमी के दिन रानी गेट दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया। वही नवमी के दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया।नवरात्र में उपवास कर रहे लोगों ने हवन व पूर्णाहुति के साथ उपवास समाप्त किया। इस दौरान जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया। रात्रि में दुर्गा पूजा पंडालों में भव्य महा आरती का आयोजन हुआ। जगह-जगह देवी भक्त श्रद्धा व आस्था के साथ माता रानी के दर्शन कर आरती की थाल सजा महाआरती में शामिल हुए।

Latest Posts

Don't Miss