महासमुन्द | नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द के कक्षा 11 की छात्रा रितिका ध्रुव का राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन नासा के नागरिक विज्ञान परियोजना के साथ साझेदारी करके अंतराष्ट्रीय खगोलीय खोज सहयोग द्वारा आयोजित क्षुद्रग्रह खोज अभियान के लिए चयनित हुई है। सोसाइटी फाॅर स्पेस एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसएसई आर डी ने क्षुद्र ग्रह शिकार की प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित और निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि कुमारी रितिका ध्रुव ने भिलाई के आई आई टी सेंटर में दिनांक 25 सितम्बर को अपने टीम के अन्य सदस्य वोरा विघ्नेश आंध्रप्रदेश वेंम्पति श्रीयेर आंध्र प्रदेश, ओलविया जाॅन केरल, के प्रणीता महाराष्ट्र और श्रेयस सिंह महाराष्ट्र के साथ अपने मेंटर आषुतोष सिंह आई आई टी बाम्बे के एक एयरोस्पेस प्रोफेसर सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा आंध्रप्रदेश के सदस्य और वैज्ञानिक ने अतरिक्ष में वैक्यूम तब नासा ने ब्लैक होल से ध्वनि कैसे खोजी विषय पर एक प्रस्तुति दी थी। इसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापरा महासमुन्द की छात्रा रितिका ध्रुव ने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया एवं बहुंत अच्छा प्रदर्शन किया । जज पैनल में डाॅ. वेलवर्ड नासा, डाॅ. जोनाथ इसरो, और डाॅ. ए. राजराजन सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र शामिल थे। जज की पूरी टीम ने रितिका ध्रुव को बधाई दी और उन्हें उन्हें एसडीएससी में अधिक जानने के लिए आमंत्रित किया। इसी क्रम रितिका ध्रुव प्रशिक्षण हेतु दिनांक 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा आंध्रप्रदेश में प्र्रशिक्षण ले रही है। अगले चरण का प्रशिक्षण नवम्बर माह में बैंगलोर इसरो में क्षुद्रग्रह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। रितिका के इस महान उपलब्धि पर शिक्षा विभाग से एस चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, डीएमसी अशोक शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, बी.आर.सी.सी. योगेश्वर साहू, सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल समस्त स्टाॅफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।