कोरबा, अज्ञात चोर ने एक गौठान से सोलर सबमर्सिबल पंप और केबल की चोरी कर लिया। एक अन्य प्रकरण में फल विक्रेता के घर से नगदी और मोबाइल की चोरी कर ली गई।जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम पठियापाली निवासी गेंद सिंह कंवर 44 वर्ष ग्राम गौठान समिति का अध्यक्ष है। पठियापाली में कोलिहामुड़ा में ग्राम गौठान समिति के तहत क्रेडा द्वारा वर्ष 2020 में सोलर मर्सिबल पम्प एवं केबल लगाया गया था जो 23 सितंबर 2022 की सुबह 8 बजे पम्प चालू करने के दौरान चोरी होना ज्ञात हुआ। पम्प सहित केबल की चोरी की सूचना सरपंच श्यामलाल कंवर व सचिव हरिशंकर पटेल को दिया एवं उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। गेंद सिंह की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
इसी तरह कोतवाली थानांतर्गत महावीर नगर के निवासी एवं फल विक्रेता संदीप साहू के घर से 25-26 सितंबर की रात 15 हजार रुपए नगद तथा वीवो कंपनी का सिम लगा मोबाइल चोरी कर लिया गया। रात 11 बजे सोए परिजनों की नींद सुबह 6 बजे खुली तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया। भीतर कपड़े और सामान बिखरे हुए मिले तो चोरी का पता चला। संदीप साहू की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।



