कोरबा , आदिशक्तिमां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो गया है देवी मंदिरों में साज-सज्जा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के मन्नती दीप सर्वमंगला मंदिर में दोपहर बाद दीप प्रज्वलित के जाएंगे अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखने के लिए अंचल ही नहीं प्रदेश सहित देश में भी ख्याति प्राप्त मां सर्वमंगला मंदिर, मां भवानी मंदिर दर्री रोड, चैतुरगढ़ की महिषासुर मर्दिनी मंदिर, छुरी की कोसगाई देवी, कटघोरा की मातिन दाई मां मड़वारानी मंदिर में गुरुवार से श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई है। यह भीड़ नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक मंदिरों में बनी रहेगी। इन मंदिरों में जुटने वाली सर्वाधिक भक्तों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां भी पहले से शुरु हो गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा से बचाने का प्रयास किया गया। वहीं मंदिर को रंगरोगन कर विद्युत झालरों से सजाया गया है। मन्नती ज्योति कलश के लिए कमरों को व्यवस्थित कर वहां कलश स्थापित िकए जा रहे हैं। जो सोमवार की दोपहर विविध अनुष्ठान के साथ प्रज्जवलित होंगे।
0 पंडालों में विराजेंगी देवी
शहर में दुर्गा पूजा दशहरा उत्सव समितियों द्वारा देवी प्रतिमाएं स्थापित करने पंडालों की साज सज्जा की जा रही है। ऐसी भी समितियां हैं जहां देवी प्रतिमा नवरात्र के प्रथम दिन से ही स्थापित हो जाएंगी, वहां पूरे नवरात्र कार्यक्रम चलेंगे। आकर्षक लाइिटंग भव्य पंडालों में देवी पूजन का उत्साह देखने को मिलेगा।
0 घट स्थापना, आज से डांडिया की धूम
घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि के हर दिन गरबा-डांडिया के उत्साह में हर समाज के लोग डूबे रहेंगे। टीपीनगर स्थित पाटीदार भवन में नवरात्रि के प्रथम दिन से ही डांडिया उत्सव प्रारंभ हो जाएगा



