Latest Posts

जिले में धूमधाम से की गई विश्वकर्मा पूजा , सुबह से ही बाजारों में रहा चहल पहल

कोरबा , विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले में धूमधाम से हुई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दिन भर बाजार में भीड़ लगी रही। विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की एवं मिठाइयों भी बांटी।
विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती पूरे शहर में धूम धाम से मनाई गई। विभिन्न फैक्ट्रियों, लोहे आदि की दुकानों, वर्कशॉप आदि के अलावा घरों में भी मशीनों की पूजा अर्चना की गई। कई विश्वकर्मा परिवारों के घरों में हवन पूजन का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने घरों में मशीनी और लोहे के उपकरणों की सफाई की और पूजा अर्चना की गई।
स्वर्ग लोक से द्वारिका तक के रचयिता भगवान विश्वकर्मा को माना जाता है। साथ ही यह कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से व्यापार में तरक्की होती है। विश्वकर्मा जयंती हर साल के 17 सितंबर को जिले में धूमधाम से मनाई जाती है। जयंती के दिन शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्ट्रियों में लोहे की दूकान, वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर आदि में पूजा की जाती है। संयंत्रों और मोटर ऐजेंसियो के साथ साथ निजी वाहन मालिको द्वारा भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई। आदि शिल्पी भगवान श्रीश्री 1008 श्री विश्वकर्मा की जयंती पर्व शहर के औधोगिक संस्थानों में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभअवसर पर शहर के सभी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की छायाचित्र की स्थापना कर विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। शहर के औद्योगिक प्रक्षिक्षण केंद्र ,रेलवे स्टेशन, ऑटो पाट्र्स की दुकानों, हार्डवेयर की दुकानों, बर्तन दुकानों, कारखानों, पॉवर प्लांट सहित अन्य संस्थानों में भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

Latest Posts

Don't Miss