Latest Posts

बाबूलाल कंवर की हत्या के मामले में रामाधार गिरफ्तार


0 पुराने विवाद पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

कोरबा, रामपुर पुलिस चौकी के आच्छीमार गांव में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए बाबूलाल कवर की हत्या के आरोपी रामाधार मिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया है । एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ जेल भेज दिया गया

Latest Posts

Don't Miss