Latest Posts

बंद कमरे में मिली वृद्धा की लाश, संदेही से पुलिस कर रही पूछताछ

कोरबा, घर में अकेली रह रही वृद्धा की बंद कमरे के भीतर खाट पर लाश पड़ी हुई मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा होना पाया गया। पुलिस संदेह के आधार पर गांव के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के धतुरा निवासी 60 वर्षीय कला बाई घर में अकेली रहती थी, जिसकी रक्तरंजित अवस्था में लाश घर में खाट पर पड़ा मिला। बुधवार की शाम करीब 7 बजे उसके बेटे मनीष राठौर रोजाना की तरह मां के घर खाना खाने पहुंचा, केजेएसएल प्लांट धतुरा में वह ड्यूटी करता है और धतुरा से ही लगे गांव उतरदा में मां से अलग रहता है। नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के दौरान वह मां के घर पर खाना खाने पहुंचा था तो खिडक़ी-दरवाजे अंदर से बंद होने पर पड़ोसी के घर की तरफ से पहुंचा तो कलाबाई की रक्तरंजित अवस्था में लाश देखा और सूचना हरदीबाजार चौकी में दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने पर मामला हत्या से जुड़ा होना प्रतीत होने पर डॉग स्कवाड को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss