Latest Posts

राजस्व मंत्री वार्ड क्र. 32 में करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

कोरबा,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल मंगलवार 13 सितम्बर को वार्ड क्र. 32 में 02 विकास कार्यो का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। राठिया कंवर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन प्रातः 10 बजे रिसदी में एवं डिंगापुर बस्ती के आगे चर्च के कब्रिस्तान के पास शेड एवं अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रातः10.30 बजे किया जाएगा, दोनों भूमिपूजन कार्यक्रमों की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

Latest Posts

Don't Miss