Thursday, June 19, 2025

Latest Posts

क्षमावाणी पर्व के मौके पर जैन समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा

कोरबा, जैन समाज के लोगों ने आज क्षमा वाणी पर्व के मौके पर बुधवारी जैन मंदिर से घंटाघर , घंटाघर से बुधवारी जैन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली l 10 लक्षण पर्व में पहला पर्व उत्तम क्षमा का होता है और दसवा पर्व उत्तम ब्रह्मचर्य का होता है जोकि 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक उल्लास पूर्वक मनाया गया।आज दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी का पर्व सहर्ष मनाया जा रहा है।श्री दिगंबर जैन मंदिर से घंटाघर और घंटाघर से मंदिर तक श्री भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में महिला पुरुष बच्चे सभी ने भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन सचिव अखिलेश जैन आशीष जैन मनीष जैन प्रमोद जैन वीरेंद्र नारद की विशेष उपस्थिति दर्ज कराई

Latest Posts

Don't Miss