Latest Posts

2 दिनों के भीतर दो दर्जन से अधिक मेडिकल संस्थानों की हुई जांच

जांजगीर-चांपा। विशेष संघन प्रवर्तन अभियान के तहत औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा दो दिनों के भीतर दो दर्जन से अधिक मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस बीच क्रय विक्रय की जानकारी के साथ 7 मेडिकल संस्थानों से दवा  का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। गौरतलब है कि औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभिभाजित जिले में दो दिनों के भीतर दो दर्जन से अधिक मेडिकल संस्थानों की जांच की गई इस बीच दस्तावेजों का संधारण, क्रय विक्रय की जानकारी के साथ दवा का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला रायपुर भेज दिया गया है। विभाग की टीम द्वारा जांजगीर जिले के राकेश मेडिकल राहौद, सोम मेडिकल लोहरसी, अरविंद मेडिकल शिवरीनारायण, केदारनाथ फार्मेसी शिवरीनारायण, देव मेडिकल केरा, दीपक मेडिकल नरियरा, मलिक मेडिकल नरियरा, बबलू मेडिकल, भावना मेडिकल अकलतरा, शिवा मेडिकल बलौदा, राज केसरी फार्मेसी बलौदा, मनमोहन मेडिकल बलौदा, बाबा मेडिकल बलौदा, महेश मेडिकल चांपा, सनराइज मेडिकल चांपा, विकास मेडिकल चांपा, प्रीशा मेडिकल, एनकेएच  चांपा इन मेडिकल संस्थानों की जांच की गई जांच के दौरान मेडिकल में क्रय विक्रय दस्तावेजों का संधारण किया गया। जांच के दौरान इनमें से 5 मेडिकल संस्थाओं से दवा का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। इसके अलावा विभाग की टीम द्वारा मेडिकल संस्थान संचालकों को संस्थान में एक्सपायरी दवा नहीं रखने के साथ दुकान में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देशित किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss