कोरबा …..जिला सतनामी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पहुना राज्य अतिथि गृह में मुलाकात की। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल ने बाबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।
जिस पर श्री साय ने कहा कि दो स्थान पर कार्यक्रम तय हो चुका है। इसके बाद भी समय निकाल कर समारोह में शामिल होने आश्वस्त किया। साथ ही गुरु खुशवंत ने कहा है कि वे बात करेंगे और मुख्यमंत्री साय को कोरबा लाने की कोशिश करेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल से भी मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जी.एल. बंजारे, पूर्व उपाध्यक्ष नारायणलाल कुर्रे, पूर्व सचिव आर.डी. भारद्वाज और अन्य शामिल थे।




