कोरबा …..जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अगारखार बस्ती में खलिहान के बगल में लगे ट्रांसफार्मर से जोरदार चिंगारी निकली और समीप ही एक किसान द्वारा रखे गए धान व पैरा में जा गिरी। देखते ही देखते चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और पैरा जलने लगा। वहां उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 की टीम व एनटीपीसी की दमकल विभाग को दी।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनटीपीसी की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते तक किसान के खलिहान के पैरा जलकर राख हो गया और किसान को लगभग 25 हजार रूपये की क्षति पहुंची है। बताया जा रहा हैं की समय रहते आग पर काबू पा लेने से किनारे रखे धान की खरही पर आग नहीं फैल पाई, इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।



