Latest Posts

गाड़ी के पीछे ना ही इंडिकेटर ना ही रिफ्लेक्टर जानें क्या हुआ बाइक सवार के साथ

कोरबा…..रात के समय ना तो सड़क पर स्ट्रीट लाइट है ना ही गाड़ी के पीछे ना ही इंडिकेटर ना ही रिफ्लेक्टर जिसके कारण आए दिन शहर में दुर्घटना होते रहती है एक ऐसा ही मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जहां सड़क पर ना तो लाइट थी ना ही गाड़ी के पीछे रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर था। जिसके कारण बाइक सवार को अंधेरे में कुछ नहीं दिखा और बाइक सवार पीछे से जाकर टेलर को ठोकर मार दी इसके बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है यह पूरा मामला कोरबा जिले का है इसके बाद पुलिस को राहगीरों द्वारा सूचना दी गई सूचना मिलते हैं पुलिस घटनास्थल में पहुंची जहां पर बाइक सवार को 112 की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया बता दे बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे 18 दिसंबर को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।प्रत्यक्ष दृश्य का कहना है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वाहन चालक सो रहा था ना तो वह गाड़ी का इंडिकेटर चालू किया था ना ही गाड़ी में कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। जिसके कारण बाइक सवार चैन दास उम्र 50 वर्ष रूमगड़ा निवासी अपने ड्यूटी से घर की ओर आ रहा था। टर्निंग और अंधेरा होने के कारण उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण वह टेलर के पीछे जा घुसा उसे गंभीर चोटे आई हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी 112 की टीम ने उसे जिला अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसका रातभर इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण आज बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अभी तक पुलिस ने यह मामला दर्ज नहीं किया है पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अभी तक मामला दर्ज कराने नहीं आया है।  इसके कारण गाड़ी को सुरक्षित यार्ड में रख दिया गया है, अगर बाइक सवार परिवारजन मामले को लेकर आते हैं तो फिर जरूर FIR दर्ज की जाएगी मामले पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Latest Posts

Don't Miss