जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती निशा सूर्यवंशी द्वारा नया राशन कार्ड जारी करवाने, ग्राम सिवनी (नैला) निवासी श्री सनत कुमार पांडेय द्वारा सीमांकन कराने, तहसील मुख्यालय के कैलाश नगर निवासी श्री भीषम राठौर द्वारा किसान पोर्टल के खसरा में नाम सुधार करवाने के संबंध में, चांपा निवासी सईद अहमद खान पेंशन स्लिप पर्ची में आवश्यक सुधार करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मांग एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे 45 आवेदक
कलेक्टर ने संवेदनशीलता से सुनी समस्याएं, जनदर्शन में मिले आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश



