Latest Posts

श्रीसप्तदेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारम्भ


कोरबा ….. अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश की कोरबा शाखा और श्रीसप्तदेव मंदिर के ट्रस्टी अशोक अग्रवाल के तत्वाधान में 16 दिसम्बर से श्रीसप्तदेव मंदिर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का प्रारंभ हो गया है। इस हेतु प्रसिद्व भागवत कथा आचार्य श्रीलाल दीक्षित अपने सहयोगियों के साथ मथुरा से कोरबा पधार चुके है जिनके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक कथा कही जाएगी।
भागवत कथा के पूर्व महिला मंडल के द्वारा प्रातः 10.00 बजे मिशन रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर से श्रीसप्तदेव मंदिर तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो मुख्य मार्ग होकर मंदिर पहुंची जहॉ देव स्थापना कर इस यात्रा को विराम दिया गया तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे से कथा प्रारंभ हुई एवं कथा में भागवत महाम्य, भीष्म स्मृति, परीक्षित चरित्र, शुकदेव की मनमोहक कथा सुनाकर आचार्य ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन छ.ग. प्रदेश और श्रीसप्तदेव मंदिर के ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने समस्त कोरबा नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक की संख्या में मंदिर पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।

Latest Posts

Don't Miss