Latest Posts

बेटे का इलाज करा रहे पिता से 6000 रूपए की ठगी

  • अज्ञात शख्स ने खुद को बताया परिचित
  • ट्रॉमा सेंटर में बेटे का इलाज करा रहा पीड़ित
    कोरबा …. कोरबा शहर के ट्रॉमा सेंटर में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया हैं। अज्ञात आरोपी ने पीड़ित से 6000 रूपए की ठगी कर ली और फरार हो गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति रोते हुए मिला। इसके बाद अन्य लोगों ने मीडिया के जरिए इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई, ताकि उक्त आरोपी की धर-पकड़ हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटेशर नगोई के रहने वाले युवक बीरबल सिंह को उसके परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया हुआ है, जिसका इलाज पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। उसकी देखरेख के लिए परिवार के लोग भी यहां पर मौजूद हैं।
    युवक के पिता विश्राम सिंह कवर ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में उसकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई। अज्ञात व्यक्ति ने पहले तो अपना नाम पता बता कर खुद को उसके गांव के करीब का होना बताया।फिर अपने बातों में फंसा कर 2000 रूपए का चिल्हर मांग रहा था। पीड़ित ने पहले तो देने से इंकार कर दिया। उसके बाद 2000 की बजाए 6000 का चिल्हर ले लिया।

Latest Posts

Don't Miss