Latest Posts

तालाबंदी को लेकर ग्रामीण हुए एकजुट


कोरबा ….. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल दीपका मेगा प्रोजेक्ट के सन 1986 के भू-विस्थापित अपने लंबित रोजगार के मामले को लेकर 3 माह से शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एसईसीएल दीपका कार्यालय के तालाबंदी की चेतावानी दी है। जिसे लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क और बैठक कर दौरा कर रहे हैं। लंबित रोजगार के शेष बचे 175 मूल खातेदारों का जिला प्रशासन द्वारा सत्यापन कराया गया था, जिसमें 41 लोगों को रोजगार के लिए अनुमोदन कर आदेश निर्देशित एसईसीएल प्रबंधन को तलब किया गया है। इस पर एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा सभी लोगों से नामांकन भरवा कर जमा करवाया गया था, लेकिन आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की प्रबंधन आगे की कार्यवाही पर कोई रुचि नहीं ले रहा है। इस वजह से भू-विस्थापितों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है और आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है।
आंदोलन के लिए व्यापक रूप से गांव-गांव में बैठक कर जनसंपर्क किया जा रहा है। आंदोलन को सफल व सार्थक बनाने के लिए हर प्रकार का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा हैं की प्रबंधन सीधा जॉइनिंग लेटर इशू करें उसके बाद ही आंदोलन स्थगित होगा।

Latest Posts

Don't Miss