कोरबा। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां 22 हाथियों का दल काफी समय से घूम रहा है। यह दल बीती रात केंदई गांव के पंडों पारा में अचानक प्रवेश किया और उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के घर तोड़ दिए, वहीं आधा दर्जन लोगों की बाडिय़ों में घूसकर वहां लगे मक्का की फसल को रौंदने के साथ तहस-नहस कर दिया। हाथियों का उत्पात रात भर चला। इस दौरान ग्रामीण रतजगा करते रहे। सुबह होने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



