Latest Posts

हसदेव अरण्य क्षेत्र के परसा कोल ब्लाक का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जताया विरोध
रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

कोरबा … हसदेव अरण्य क्षेत्र परसा कोल ब्लाक के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। शासन पर विरोधी नीतियों व आदिवासियों को उजाड़ने का आरोप लगा विरोध जताया।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शासन में बैठे राजनीतिज्ञो के सत्ता के लालची लोगों के कारण आज हसदेव अरण्य खतरे में है। दोनो पार्टी एक-दुसरे के ऊपर आरोप लगा रहे है। इसका मतलब दोनो ही जन विरोधी हैं। आदिवासी एवं मूलनिवासी जल, जंगल के जीव-जन्तु का नाश हो रहा है। आज आदिवासी मूलनिवासी के कारण ही जीव जन्तु एवं जंगल सुरक्षित है। जंगल में रहने वालों की आजीविका जंगल पर ही आधारित है। जंगल से प्राप्त वन उपज वनों से प्राप्त होता है। उससे ही अपनी आजीविका चलाते हैं। शासन के द्वारा लगातार जन विरोधी कार्य किये जा रहे है। आमजन देश हित में जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए मिल-जुल कर कार्य करने एवं शासन की जन विरोधी नीति का तत्काल हम सब मिलकर विरोध करतें हैं। उन्होंने आगे कहा की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी शासन के जनविरोधी नितियों का पूरजोर विरोध करती है, तत्काल हसदेव अरण्य को सुरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया जाए।

Latest Posts

Don't Miss