
कोरबा…..कोरबा विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्वामी आत्मानंद स्कूल मदनपुर में एक हप्ते से मरम्मत का काम बन्द है इस वजह से स्कूल संचालन में परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।स्कूल में टेबल कुर्सी और आलमारी से भरा पड़ा है।विद्यार्थियों को बैठने तक जगह नही मिल पा रहा है उधर निर्माण एंजेंसी का मरम्मत का कार्य रोकना स्कूल प्रबन्धन के लिए भारी पड़ रहा है।मरम्मत का कार्य जून जुलाई में हो जाना था लेकिन नवम्बर दिसम्बर में कार्य शुरू किया है कुछ छूट पुट कार्य करके मरम्मत कार्य किया है।

जून जलाई में हो जाना था मरम्मत का कार्य
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक शुक्ला ने विभाग की प्राथमिकता वाली योजनाओं को नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए गए है। स्कूलों के भवनों का मरम्मत कार्य 15 जून 2023 के पूर्व करने को कहा है। छूट गए सभी स्कूल भवनों, आश्रम, छात्रावासों आदि का सर्वेक्षण कराके तथा मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के प्राक्कलन तत्काल कराकर एक सप्ताह में विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए है।लेकिन स्थिति यह है कि नवम्बर माह बीत जाने के बाद मरम्मत का कार्य पूर्ण नही हो सका है।



