Latest Posts

स्व.के एल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज , 16 टीमें ले रही भाग

कोरबा।  प्रेस क्लब कोरबा के तत्वधान में स्वर्गीय केशवलाल मेहता टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 14 फरवरी से घंटाघर मैदान निहारिका हो रहा है प्रतियोगिता के  लीग मैच में कुल 16 टीमें भाग ली है जिसमें कलेक्टर-11, पुलिस-11, जिला पंचायत-11, बालको-11, एनटीपीसी-11, सीएमएचओ-11, नगर पालिक निगम-11, अधिवक्ता-11, सीएसईबी (पश्चिम), डीएसपीएम, एसईसीएल कोरबा, गेवरा,दीपका, कुसमुंडा, उद्यानिकी सहित कोरबा प्रेस क्लब  की टीमें भाग लेंगी।

विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी के अलावा विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे ज्ञात हो कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. केशवलाल मेहता जी की स्मृति में विगत 17 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का गरिमामयी आयोजन कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा किया जा रहा है।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता आज शाम 6 बजे  से  डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर कोरबा में प्रारंभ होने जा रहा है। 

स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

Latest Posts

Don't Miss