कोरबा। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छुरी के गांगपुर के समस्त महिलाओं को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम जो की समर्पित संस्था के द्वारा संचालित भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यक्रम है जिसके तहत डिजिटल लेनदेन, बचत, बजट,बैंकिंग लोकपाल, साइबर क्राइम,एवं धोखाधडी, जीवन ज्योति बीमा योजना,जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना आदि की जानकारी कटघोरा काउंसलर सोफिया खान के द्वारा दी गई जिसमे छुरी पंचायत की FLCRP रूपा महंत एवं समूह की समस्त महिलाएं शामिल रही जिसमें उन्हे नये तकनीकों से समाज में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया गया।




