Latest Posts

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना सोने चांदी  के जेवरात सहित हजारों का माल पार

0 परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार गया था राजनांदगांव

0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा सिविल लाइन थानांतर्गत क्षेत्र के काशीनगर के एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात सहित हजारों से कीमती सामानों की चोरी कर ली चोरों ने लगभग सत्तर हजार का माल पार कर दिया बताया जा रहा है घटना के वक्त पूरा परिवार राजनांदगांव स्थित पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। शहर में चोरों की सक्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही। एक बार फिर से चोरों ने पुराना काशीनगर मुहल्ले में मौजूद एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी रकम,गहने व जेवरात समेत करीब सत्तर हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है,कि पूरा परिवार राजनांदगांव स्थित पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। इस बात का फायदा उठाकर चोर छप्पर के रास्ते घर के भीतर घुसे फिर अलमारी का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। आस पास के बदमाशों पर ही चोरी की घटना में शामिल होने की बात कही जा रही है।मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है

Latest Posts

Don't Miss