Latest Posts

सीटू यूनियन का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम फुटहामुड़ा में हुआ संपन्न


कोरबा …. कोरबा जिले में वेदांता समूह की स्थापित कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सीटू यूनियन ने फूटहामूड़ा में वनभोज कार्यक्रम रखा। यूनियन के महासचिव अमित गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि ये सीटू संगठन हमारे एक परिवार के रूप में है और वनभोज का यह कार्यक्रम रीति-रिवाज के रूप में शुरुवात किये है, ऐसा संगठन में कार्यक्रम होना चाहिए जिससे सभी लोग मिल सके। महासचिव अमित गुप्ता का कहना है कि सीटू यूनियन सिर्फ प्लांट परिसर की समस्याओं के लिए नही, अपितु पारिवारिक रूप से भी संगठन के हर एक व्यक्ति के लिए जुड़ा हुआ है।
इस वनभोज कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी राजेश नागराज, धनंजय चंदा, संजय अग्रवाल, संतराम महंत, रामपूजन यादव, धीरज भोंसले, अजय शर्मा, राजशेखर साहू, ललित यादव, खगेंद्र कर्ष, सुरेश साहू, विष्णु पटेल, नितेश साहू, रवि महादिक, चंद्रकात कोशरे, शशिकांत शर्मा, विवेक चौरे, संतोष राठौर, जे.पी. यादव, गोरे यादव, निर्मल यादव , भूपेंद्र गोंड, शिवकांत बरेठ, हितेश यादव, रवि दास आदि उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss