कोरबा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर में गौरव दिवस मनाया गया इस मौके पर वार्ड पार्षद पालू राम साहू, कांग्रेस महामंत्री आनंद पालीवाल, वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा, संजू पैकरा, रेंद लाल साहू, रामायण साहू, एम एल केसरी, संतराम वर्मा ,बशीर खान, माखनलाल साहू, बबीता साहू, वंदना वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, जेणु साहू, सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे मुख्यमंत्री ने जनता के नाम संदेश दीया। गौरव दिवस के मौके पर जिले के गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, हाट-बाजारों, नगरीय निकायों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की विगत चार वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों, निर्णयों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से राज्य के सभी गौठानों, तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों और दोपहर 3 बजे से प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर और धान खरीदी केन्द्रों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।



