Latest Posts

सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , एक दर्दनाक सड़क हादसे में पाली के कुम्हार मोहल्ले के 4 नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैतमा से एक दुखद घटना घटित होने की जानकारी मिल रही हैं जहां रात्रि लगभग 10:00 बजे के पहले नेशनल हाईवे फोरलेन का निर्माण कर रही दिलीप बिडकॉन कंपनी की गाड़ी से बाइक सवार तीन नाबालिग की मौके पर ही मौत हो जाना बताया जा रहा हैं। जबकि एक की हॉस्पिटल।ले जाते समय मौत की।खबर है। चारों नाबालिक बताए जा रहे हैं जो कि चैतमा गांव के कुम्हार मोहल्ले के रहने वाले हैं। एक ही मोहल्ले से 4 बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा हैं की उक्त कंपनी की गाड़ियों से दुर्घटना का यह पहला मामला नहीं है पहले भी कई घटनाएं घट चुकी है बावजूद इसके कंपनी के ड्राइवर बस्तियों से लगे रोड में लापरवाही पूर्वक गाड़ियों को चला रहे हैं और जानमाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss